एशिया कप 2025 फाइनल में विवाद: पाक कप्तान का बयान बना बड़ा मुद्दा, आतंकियों के परिवारों को देने की घोषणा पर मचा बवाल
प्रकाशन तिथि:
29 सितम्बर 2025
स्थान: दुबई / नई दिल्ली
India vs Pakistan: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एक बार फिर एशिया की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। लेकिन मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के विवादित बयान ने पूरे टूर्नामेंट की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सलमान अली आगा (Salman Ali Aaga) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि पाकिस्तानी टीम की पूरी मैच फीस उन परिवारों को दान की जाएगी जो भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ( Opration Sindoor) में मारे गए। यह वही ऑपरेशन है जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार विरोध देखने को मिला। भारतीय फैंस और राजनीतिक हस्तियों ने पाकिस्तान को एक बार फिर आतंक का समर्थक करार दिया। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या अब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भी आतंक के एजेंडे का हिस्सा बनती जा रही है?
सूर्यकुमार यादव ने दिखाई देशभक्ति
वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। उन्होंने कहा कि, “हमारी जीत देश के उन वीरों को समर्पित है जो दिन-रात हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।” सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार के इस फैसले की जमकर सराहना हो रही है।
नो हैंडशेक विवाद
पाक कप्तान ने भारतीय खिलाड़ियों के ‘नो हैंडशेक’ फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया, जबकि भारतीय खेमे ने इसे सुरक्षा और निजी निर्णय बताया। सलमान ने सूर्यकुमार पर दोहरा व्यवहार करने का आरोप भी लगाया, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि टूर्नामेंट की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई हाथ मिलाना हुआ ही नहीं था।
ट्रॉफी विवाद
मैच के बाद ट्रॉफी को लेकर भी विवाद हुआ। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी को होटल ले गए, जिस पर बीसीसीआई ने कड़ी आपत्ति जताई और अब ICC से औपचारिक शिकायत करने की तैयारी में है।
एशिया कप 2025 ( Asia Cup 2025) का फाइनल भले ही भारत ने जीत लिया हो, लेकिन पाकिस्तान कप्तान के बयान ने इस जीत के बाद भी एक कड़वाहट छोड़ दी है। आतंकियों के परिवारों को समर्थन देकर पाकिस्तान ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपना असली चेहरा दिखाया है, वहीं भारत ने संयम, गरिमा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए हर स्तर पर बाज़ी मार ली।