एशिया कप 2025 फाइनल: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज दुबई में, पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

Asia Cup 2025, India vs Pakistan Final Match: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज 28 सितंबर 2025, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है, जबकि पाकिस्तान संघर्ष करते हुए फाइनल तक पहुंचा है। भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को पहले ही दो बार हरा दिया है। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीसरी बार पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पाकिस्तान का एशिया कप फाइनल में रिकॉर्ड बेहतर रहा है। पाकिस्तान ने अब तक 12 फाइनल खेले हैं, जिनमें से 8 में जीत हासिल की है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना किसी फाइनल में 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ था, जहां पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या/अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। अभिषेक और तिलक के फिट होने की संभावना है, जबकि हार्दिक के खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI:
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

भारत बनाम पाकिस्तान – एशिया कप 2025 के अब तक के मुकाबले:
भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में पहले ही दो बार भिड़ चुके हैं, और दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की है। अब तीसरी टक्कर फाइनल में हो रही है, जो टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला साबित हो सकती है।

मैच से पहले विवाद भी चर्चा में:
टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों में काफी तनाव देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने आक्रामक और भड़काऊ इशारे किए, जिससे विवाद गहरा गया। पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी की उपस्थिति में पुरस्कार समारोह में भारतीय टीम का रुख देखने लायक होगा।

भारत इस मैच को जीतकर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगा और पाकिस्तान को फाइनल में हराकर इतिहास रचना चाहेगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *