नई दिल्ली: देश की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आज बड़ी घोषणा संभव है। निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें चुनाव कार्यक्रम और तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
दरअसल, इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर इन राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता के दौरान इन राज्यों में होने वाले मतदान की तारीखें, चरणों की संख्या और मतगणना की तारीख की घोषणा की जा सकती है।
पांच राज्यों के ये चुनाव देश की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि इन राज्यों में कई बड़े राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। अब सभी की नजरें आज शाम 4 बजे होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।
