Bihar Election 2025: बिहार (Bihar) में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) की तैयारी के तहत चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को राज्य की अंतिम मतदाता सूची (Bihar Final Voter List) जारी कर दी है इस बार करीब 14 लाख नए मतदाता (New Voters) जोड़े गए हैं जिनमें ज्यादातर युवा हैं जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के बाद प्रकाशित की गई है

बिहार वोटर लिस्ट (Bihar Voter List) के पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत जून 2025 में हुई थी जिसमें नाम जोड़ने हटाने और सुधार की प्रक्रिया पूरी की गई इस पुनरीक्षण के बाद राज्य में कुल सात करोड़ तीस लाख से अधिक मतदाताओं की सूची तैयार की गई है निर्वाचन आयोग ने इस फाइनल सूची की प्रतियां सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में भेज दी हैं साथ ही राजनीतिक दलों को भी यह सूची प्रदान की गई है

बिहार में इस बार मतदाता सूची से करीब 65 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं इनमें 22 लाख से अधिक मृतक मतदाता (Deceased Voters) लगभग 35 लाख विस्थापित या स्थानांतरित मतदाता (Shifted Voters) और करीब 7 लाख ऐसे नाम शामिल थे जो दो स्थानों पर दर्ज थे यानी डुप्लीकेट वोटर (Duplicate Voter) इन सभी को दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था

बिहार चुनाव (Bihar Election) के लिए जारी की गई फाइनल वोटर लिस्ट में जिलेवार हटाए गए मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है

पटना 395500
मधुबनी 352545
पूर्वी चंपारण 316793
गोपालगंज 310363
समस्तीपुर 283955
मुजफ्फरपुर 282845
पूर्णिया 273920
सारण 273223
सीतामढ़ी 244962
गया 245663
भागलपुर 244612
दरभंगा 203315
भोजपुर 190832
पश्चिम चंपारण 191376
कटिहार 184254
सीवान 221711
वैशाली 225953
अररिया 158072
औरंगाबाद 159980
किशनगंज 145668
नालंदा 138505
सहरसा 131596
सुपौल 128207
नवादा 126450
बांका 117346
मधेपुरा 98076
जमुई 91882
बक्सर 87645
खगड़िया 79551
मुंगेर 74916
कैमूर 73940
जहानाबाद 53089
लखीसराय 48824
अरवल 30180
शेखपुरा 26256
शिवहर 28166

बिहार में चुनाव आयोग (Election Commission Bihar) ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने नाम की जांच बिहार वोटर लिस्ट (Bihar Voter List Check Online) में अवश्य करें इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करें या अपने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकता है

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *