छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर आज तड़के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी की है। सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई दोनों स्थानों पर जांच कर रही है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

सुबह-सुबह सीबीआई अधिकारियों के भूपेश बघेल के ठिकानों पर पहुंचने से यह मामला सुर्खियों में आ गया। भूपेश बघेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि “अब CBI आई है”। उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने का उनका कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले ही सीबीआई उनके रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर पहुंच चुकी है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “भा.ज.पा. की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई भेजी है”।

हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह छापेमारी किस मामले के तहत की जा रही है, लेकिन इस कार्रवाई से राजनीतिक घमासान तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी छापेमारी की थी, जिसमें बड़ी रकम की नगदी बरामद की गई थी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *