रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की शुक्रवार को रिहाई के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा सड़क पर जश्न मनाने का मामला तूल पकड़ गया है। रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर रिहाई के बाद कांग्रेस नेताओं ने रोड जाम कर दिया और एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद गंज थाना क्षेत्र में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल सहित 13 अन्य नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन नेताओं पर सार्वजनिक स्थान पर जश्न मनाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप है।

सड़क पर एक घंटे तक चला प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को देवेंद्र यादव की रिहाई हुई थी। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोग जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और रोड जाम कर दी। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। देवेंद्र यादव की रिहाई के बाद सभी लोग धक्का-मुक्की करने लगे, और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान बैरिकेडिंग भी तोड़ी गई, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं।

रिहाई के बाद देवेंद्र यादव ने 20 मिनट तक भाषण दिया

जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने बीच सड़क पर अपनी कार में खड़े होकर करीब 20 मिनट तक भाषण दिया, जिसके कारण भीड़ और बढ़ गई।

एफआईआर में जिन नेताओं के नाम दर्ज हैं:

  1. देवेंद्र यादव (कांग्रेस विधायक)
  2. सुबोध हरितवाल (पीसीसी महामंत्री)
  3. शांतनु झा
  4. आकाश शर्मा (यूथ कांग्रेस अध्यक्ष)
  5. शोएब ढेबर
  6. अतीक मेमन
  7. फराज
  8. फरदीन खोखर
  9. अनवर हुसैन
  10. शेख वसीम
  11. नीता लोधी
  12. बाबी पांडे
  13. शिबली मेराज खान

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *