केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है।
आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया। श्री अमित शाह ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा, “नक्सलमुक्त भारत अभियान” की दिशा में हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हुए इन दो ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। समर्पण और समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ यह कठोर नीति जारी रहेगी।
श्री शाह ने यह भी कहा कि अगले साल 31 मार्च तक भारत नक्सलमुक्त हो जाएगा।
पूरा विवरण पढ़ें
Press Release