CG Breaking | Big success for security forces in Bijapur, 12 Naxalites killed – 2 soldiers martyred, search operation continues in the area.

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, जबकि 4 जवान घायल हो गए। इलाज के दौरान 2 जवानों ने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

बस्तर पुलिस का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। डीआरजी, एसटीएफ और सी-60 के जवान ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

बीते कुछ महीनों में राज्य में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है। हाल ही में 1 फरवरी को बीजापुर के गंगालूर में 8 नक्सली मारे गए थे। वहीं, जनवरी में गरियाबंद जिले में 16 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 219 नक्सली मारे जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसी साल 6 जनवरी को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर 8 जवानों को शहीद कर दिया था। इसके बाद से सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *