Chhattisgarh | Ban on sale of liquor, know the reason…

रायपुर। नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर राज्य शासन ने मतदान से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। इसके तहत 9 फरवरी की शाम 4 बजे से 11 फरवरी को मतदान समाप्ति तक प्रदेशभर में शराब बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

मतगणना के दिन भी लागू रहेगा प्रतिबंध –

इसके अलावा, नगरीय निकायों की मतगणना तिथि पर भी शुष्क दिवस लागू रहेगा। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

कहां-कहां रहेगा असर? –

– प्रदेशभर में सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, होटल, बार और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
– निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती इलाकों में भी शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
– इस दौरान शराब के भंडारण, वितरण और अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई –

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24(1) के तहत यह शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 9 फरवरी की शाम 4 बजे से राजनीतिक प्रचार भी थम जाएगा, जिसके बाद मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *