Chhattisgarh | BJP MPs stunned by traffic jam in Kanker

कांकेर। सांसद भोजराज नाग शनिवार को सड़क पर लगे भीषण जाम में फंस गए, जिससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद नाराज सांसद ने मौके पर पहुंचने में देरी करने पर टीआई को जमकर फटकार लगाई और फिर उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत भी कर दी।

जानकारी के मुताबिक, सांसद भोजराज नाग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी भानुप्रतापपुर क्षेत्र में उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। काफी देर तक कोई राहत नहीं मिलने पर उन्होंने मौके पर टीआई को बुलाने के निर्देश दिए, लेकिन टीआई के देर से पहुंचने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया। सांसद ने मौके पर ही टीआई को आड़े हाथों लेते हुए पुलिस की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए और फिर भानुप्रतापपुर थाना पहुंचकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *