Chhattisgarh | Blinkit’s yard raided in Raipur, hookah pot and intoxicants recovered, many detained

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के यार्ड पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और गोगो पेपर बरामद किए हैं। प्रतिबंधित सामग्रियों के मिलने के बाद यार्ड के मैनेजर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर देवेंद्र नगर, तेलीबांधा और सिविल लाइन स्थित ब्लिंकिट के यार्ड में यह कार्रवाई की गई।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हो रही थी नशीली वस्तुओं की डिलीवरी –

जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंध के बावजूद ऑनलाइन शॉपिंग एप से नशीले सामान आसानी से ऑर्डर किए जा रहे थे, और इनकी होम डिलीवरी 10 से 15 मिनट के भीतर की जा रही थी। पुलिस जांच में पाया गया कि गोगो पेपर, ब्राउन रोलिंग पेपर, हुक्का पॉट और उसके पार्ट्स, फ्लेवर्स जैसे उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ने की आशंका थी।

Blinkit पर कैसे हो रही थी यह अवैध सप्लाई? –

Blinkit भारत की एक बड़ी हाइपर-लोकल डिलीवरी कंपनी है, जो किराना, फल-सब्जियां और अन्य जरूरी सामान 10 मिनट में डिलीवर करने का दावा करती है। लेकिन इस सुविधा का गलत इस्तेमाल कर प्रतिबंधित उत्पादों की भी डिलीवरी की जा रही थी, जिस पर पुलिस की नजर पड़ी और तुरंत कार्रवाई की गई।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई –

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध सप्लाई के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।

इस कार्रवाई के बाद शहर में ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर और क्या सख्त कदम उठाता है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *