Chhattisgarh Breaking | 31 Naxalites killed so far in Bijapur encounter! Weapons also recovered

बीजापुर। पंचायत चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ रविवार सुबह बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में शुरू हुई, जो अब भी जारी है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 2 अन्य जवान घायल हुए हैं।

नक्सलियों की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों का बड़ा हमला –

बीजापुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने रणनीतिक घेराबंदी कर यह बड़ा ऑपरेशन किया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल तैनात किए गए थे। जवानों ने योजनाबद्ध तरीके से नक्सलियों को चारों तरफ से घेरा और हमला किया।

मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, हथियार बरामद –

अब तक 31 नक्सली मारे जा चुके हैं और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। मौके पर नक्सलियों के कई ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

शहीद और घायल जवानों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी –

मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। उन्हें जगदलपुर से हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

ऑपरेशन जारी, और भी नक्सलियों के छिपे होने की आशंका –

सूत्रों के मुताबिक, इलाके में अभी भी कुछ नक्सली छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। इस बड़ी कार्रवाई से बस्तर संभाग में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *