Chhattisgarh | Chhattisgarh government’s budget soon, discussion with six ministers on February 12

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 12 फरवरी को मंत्री स्तरीय बैठक में बजट पर गहन चर्चा होगी। इसके लिए वित्त विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। बैठक के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्रियों से चर्चा कर उनके विभागों के बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बजट पर मंत्री स्तरीय चर्चा सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान छह मंत्रियों के विभागीय बजट पर चर्चा होगी।

– पहली बैठक वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम के साथ सुबह 11:30 बजे से 1 बजे तक होगी।
– इसके बाद टंकराम वर्मा और फिर लखनलाल देवांगन के विभागीय बजट पर चर्चा होगी।
– शाम 3:45 बजे से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागीय बजट पर चर्चा होगी।
– इसके बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और फिर विजय शर्मा के विभागीय बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही बजट पेश करने जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के लिए विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *