Chhattisgarh | Chhattisgarh will be Naxal free by 2026, salute to the bravery of the soldiers – CM Vishnudev Sai

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस ऑपरेशन में DRG और STF के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है।

सीएम ने जवानों की बहादुरी को किया सलाम

इस बड़ी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि “जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। मैं उनकी बहादुरी को नमन करता हूं।” साथ ही शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बीते 13 महीनों में 282 नक्सली मारे गए हैं, 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 925 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त कर दिया जाएगा।

1000 से अधिक जवानों ने घेरा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी के अनुसार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 1000 से अधिक सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

2024 में अब तक 81 नक्सली ढेर

इस साल अब तक सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 65 नक्सली अकेले बस्तर संभाग में मारे गए। बीते साल 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में 217 नक्सली ढेर हुए थे।

सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और इलाके में छिपे अन्य नक्सलियों की तलाश में जवान सघन अभियान चला रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *