Chhattisgarh | Congress President Deepak Baij takes a jibe at BJP, advises to fulfill old promises

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर तीखा बयान देते हुए कहा कि पहले यह बताएं कि अब तक कितने वादे किए हैं और कितने पूरे किए हैं। उन्होंने बीजेपी को सलाह दी कि पहले पुराने वादों को पूरा करें, फिर नए वादों की घोषणा करें।

पत्रकारों से बातचीत में दीपक बैज ने बागी होकर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर भी टिप्पणी की और कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही, उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बढ़ती प्रचार गति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में जबरदस्त माहौल बन रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रचार अभियान की कमान संभालने पर बैज ने सवाल उठाया कि एक साल में बीजेपी सरकार ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में क्या किया है? बैज ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी आगामी चुनाव में जनता को झूठे वादों के सहारे लुभाने की कोशिश कर रही है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *