Chhattisgarh | Cowardly act of Naxalites, kidnapping and murder of villagers

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा नक्सलियों को लगातार मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के बावजूद, नक्सलियों ने एक बार फिर निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाया है। बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के बुड़गी चेरू गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों, राजू कारम और मुन्ना माडवी का अपहरण कर उन्हें हत्या के बाद गांव के पास फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। नक्सलियों द्वारा इन ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था। इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल व्याप्त है, और स्थानीय लोगों में नक्सलियों के आतंक को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह घटना 26 जनवरी को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशामुंडी गांव में हुई एक और हत्या की ताजा कड़ी है, जब नक्सलियों ने एक ग्रामीण भदरू सोढ़ी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबल के जवानों की लगातार कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं, लेकिन अब वे ग्रामीणों को निशाना बनाकर अपनी दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाबल के जवानों की कार्रवाई से नक्सलियों के हो रहे नुकसान के बाद, वे अब ग्रामीणों को आतंकित करने के लिए इस प्रकार की कायराना करतूतों का सहारा ले रहे हैं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *