Chhattisgarh | Deputy CM Vijay Sharma and Finance Minister OP Choudhary cast their votes.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने-अपने पोलिंग बूथ में मतदान किया। खास बात यह रही कि दोनों मंत्रियों ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर वोट डाला।

मतदान के बाद दोनों मंत्रियों ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और यह चुनाव विकास की नीति पर आधारित है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 173 नगरीय निकायों में चुनाव हो रहे हैं, जिसमें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतें शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चलेगी। मतगणना 15 फरवरी को होगी, जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *