Chhattisgarh | Game of land mafia exposed, big land scam exposed in Korba

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शासकीय भूमि के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। करतला तहसील के ग्राम चोरभट्ठी में पटवारी लोकेश्वर मैत्री ने 250 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को रिकॉर्ड में निजी बताकर बेचा और कई भू-स्वामियों के नाम पर दर्ज कर दिया। मामले की जांच के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने पटवारी को तत्काल सस्पेंड करने के साथ ही 10 भू-स्वामियों और एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

जांच रिपोर्ट के अनुसार, पटवारी ने एक असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर बिट्टू चौहान के साथ मिलकर भूमाफियाओं के लिए सरकारी जमीन को निजी भूमि में बदलने का खेल खेला।

फर्जी बटांकन प्रक्रिया – सरकारी जमीन को निजी बताकर कई भू-स्वामियों के नाम दर्ज किया गया।

बैंक में बंधक रखा गया – इस फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर कई भू-स्वामियों ने बैंकों से लोन भी ले लिया।

शिकायत के बाद खुलासा – कलेक्टर को जब इस घोटाले की जानकारी मिली, तो तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन –

जांच में सामने आया कि फर्जी मालिकों ने सरकारी जमीन को निजी बताकर बैंकों में गिरवी रख दिया था।

एक्सिस बैंक रायपुर में रामेश्वर पिता सहेत्तर के नाम पर दर्ज जमीन बंधक थी।

इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक चांपा में हीरादास पिता भुवनदास के नाम पर जमीन गिरवी थी।

फर्जी स्वामियों में विजय, नवीन बहादुर, गजानंद, धनेश, भालेश्वर, विनोद विश्वास, ज्योति राय सहित 10 नाम शामिल हैं।

सरकारी जमीन को फिर से किया गया शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज –

कलेक्टर अजीत वसंत ने इस पूरे फर्जीवाड़े पर कड़ा एक्शन लेते हुए तुरंत जमीन को दोबारा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही, पटवारी सहित कंप्यूटर ऑपरेटर बिट्टू चौहान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कोरबा में हड़कंप, भू-माफियाओं में मची अफरा-तफरी –

इस खुलासे के बाद राजस्व विभाग और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें इस घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *