कांग्रेस की सरकार में प्रदेश बन गया था नशे का नेशनल हाई-वे – संतोष पांडेय

रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नशीले पदार्थ के तस्करों के साथ खड़ी रहती है। प्रदेश में जिस तरह से नशे के कारोबार में फंसे हुए लोगों का नाम लगातार कांग्रेस के लोगों और उनके परिवारों के साथ आना ही इसे सही साबित करता है। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस शासनकाल में ही नशे के कारोबार फला और फूला है और इस कारोबार में संलिप्त कांग्रेस के नेता होते थे। एक समय छत्तीसगढ़ नशे का नेशनल हाई-वे बन गया था। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन में लगातार कार्यवाही करते हुए नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद श्री पांडेय ने कहा कि हमारे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अगस्त 2024 में नवा रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ किया था जिसके बाद से लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसके कारण ही ऐसे खुलासे हो रहे है जिनके रिश्ते कांग्रेस के साथ है। नशा मुक्त भारत का संकल्प समृद्ध, सुरक्षित और वैभवशाली भारत के संकल्प के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *