Chhattisgarh | Horrific road accident in Prayagraj, 10 devotees from Chhattisgarh died while going for Sangam bath.

प्रयागराज। महाकुंभ में संगम स्नान के लिए जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार (14 फरवरी) की देर रात मेजा इलाके में हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार एक बस से टकरा गई।

आमने-सामने हुई टक्कर, बोलेरो के परखच्चे उड़ेप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। कुछ श्रद्धालु वाहन में ही फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। किसी का हाथ टूटा था तो किसी का सिर फट गया था।

सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के थेहादसे में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे और संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। सूचना मिलते ही प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

स्थानीय प्रशासन ने की राहत कार्य की पहलघटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार हो सकती है। बोलेरो और बस दोनों की गति अधिक थी, जिससे आमने-सामने की टक्कर हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह दुर्घटना फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही है। प्रशासन ने अपील की है कि यात्री लंबी दूरी तय करते समय सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *