रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोडे के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्या मा. विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर छावा फिल्म को कर मुक्त कर इतिहास के पन्ने को सहजता और सरलता से जनता तक पहुंचाने की पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार माना और कृतज्ञता व्यक्त की। फिल्म , “छावा” जो “छत्रपति शंभाजी महाराज” के जीवन पर आधारित है। हमारे इतिहास को तोड मरोडकर हमें भ्रमित करने की कोशिश पिछले कई वर्ष से हो रही थी। इस फिल्म को देखने पर भारतिय खुन में उबाल हो रहा है। बच्चा बच्चा आज इस फिल्म को देखकर आखों से अश्रुधारा रोक नहीं पा रहा हैं। छत्तीसगढ़ सरकार हमारे इतिहास और संस्कृति को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के साथ सर्व समाज के लिए विष्णु के सुशासन में लगातार कार्य कर रही हैं और छत्तीसगढ़ प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा हैं। छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से 19 फरवरी शिवाजी जयंती के अवसर पर छुट्टी घोषित करने की भी मांग रखी हैं। प्रतिनिधि मंडल का कहना हैं कि शिवाजी जयंती पर शिवाजी महाराज से संबंधित विभिन्न सामाजिक और शासन स्तर पर कार्यक्रम होते हैं, महाआरती और भगवा यात्रा स्वराज यात्राएं निकलती हैं पूरे प्रदेश में उत्साह का वातावरण रहता हैं ऐसे में छुट्टी नहीं होने पर बच्चों, युवाओं और कामकाजी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को समाज की ओर से मराठी टोपी पहना कर आभार प्रकट किया। प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर ने माला पहनाकर और समाज की तरफ से आभार पत्र दे कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मुख्यमंत्री जी को भेंट कर कहा कि “आपके राज में शिवाजी जैसा सुशासन इसी लिए छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ पर बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।” प्रदेश संरक्षक एस एस ब्राम्हणकर जी ने शाॅल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया है। सभी पदाधिकारियों ने अपनी ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को माला पहना कर, बुके दे कर और फुल देकर सम्मानित किया और आभार मानते हुए कृतज्ञता व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जानकारी देते हुए समाज के भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्य सारिका गेडेकर व मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को बताया कि समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने प्रोत्साहित करने कुटीर उद्योग की स्थापना की हैं जिसमें हल्दी मिर्ची और सभी प्रकार के मसालों आदि का निर्माण पैकिंग कर बाजार में उपलब्ध करवाया जाता हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज की महिलाओं की इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन का ये सार्थक और सराहनीय प्रयास हैं।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका गेडेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मनिषा बारसे, रागिणी गेडेकर, संगिता भांडारकर, रिंकु हुकरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दिलिप गेडेकर, सहसचिव हेमराज हत्तिमारे, वासुदेव फुंडे जी, एवं भाटापारा शाखा अध्यक्ष प्रेम बोहरे जी उपस्थित हुए हैं और सभी कुनबी समाज एवं मराठी भाषी सद्स्यो की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद! ज्ञापित किया।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *