Chhattisgarh | Lakhma’s remand is ending today…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को आज मंगलवार को ED कोर्ट में पेश किया जाएगा। लखमा की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज पूरी हो रही है, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट से उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगा।

अग्रिम जमानत याचिका पर भी होगी सुनवाई –

इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की स्पेशल कोर्ट में भी आज अहम सुनवाई होगी। लखमा को आशंका है कि EOW भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, जिसके चलते उनके वकील ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। पहले इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन दोनों पक्षों के वकीलों ने कोर्ट से समय की मांग की थी, जिसके बाद अब आज इस पर सुनवाई होगी।

ED और EOW की लगातार जांच जारी –

गौरतलब है कि ED और EOW दोनों एजेंसियां शराब घोटाले की गहराई से जांच कर रही हैं। इस मामले में पहले ही कई बड़े अधिकारियों और नेताओं पर शिकंजा कस चुका है। अब देखना होगा कि कोर्ट आज लखमा की रिमांड बढ़ाने का फैसला करती है या उन्हें कोई राहत मिलती है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *