Chhattisgarh | More than half a dozen died due to drinking poisonous liquor in Chhattisgarh, many serious

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा हो गया है। महुआ शराब के सेवन से 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मरीजों का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

चुनाव के दौरान बांटी गई थी शराब? –

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, चुनाव के दौरान ग्रामीणों के बीच शराब बांटी गई थी। इसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बुधवार को पहली मौत हुई, जबकि शुक्रवार की रात चार लोगों की एक साथ जान चली गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, प्रशासन सतर्क –

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो सके। फिलहाल प्रशासन ने अवैध शराब के स्रोत और वितरण को लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी –

यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की बताई जा रही है। एक साथ कई मौतों से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इस घटना ने अवैध शराब के कारोबार और चुनावी मौसम में इसकी आपूर्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *