Chhattisgarh | Naxalites panicked due to increasing pressure, tried to target security forces, 3 CRPF soldiers injured

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते नक्सलियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिससे वे बौखलाए हुए हैं। अपनी कमजोर होती पकड़ को देखते हुए नक्सली लगातार आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले के पुरंगेल जंगल में एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें CRPF 231 बटालियन के 3 जवान घायल हो गए। बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि की है।

घायल जवानों को रायपुर किया गया एयरलिफ्ट

जानकारी के अनुसार, CRPF और पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान किरंदुल थाना क्षेत्र के पुरंगेल जंगल में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें जवान प्रमोद कुमार का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया।

इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जवानों की सतर्कता के चलते किसी बड़ी क्षति को रोका जा सका। पुलिस और सुरक्षाबलों ने साफ कर दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *