Chhattisgarh | New DGP Arun Dev Gautam paid courtesy call on CM

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी।

अरुण देव गौतम को इस पद पर नियुक्ति का आदेश गृह विभाग ने जारी किया। इस फैसले के बाद उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किए महत्वपूर्ण कार्य –

अरुण देव गौतम ने यूपीएससी परीक्षा पास कर 12 अक्टूबर 1992 को आईपीएस सेवा जॉइन की थी। शुरुआत में उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला था और प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के सीएसपी के तौर पर भी कार्य किया।

गौतम पुलिस विभाग में अपनी ईमानदार छवि और साफ-सुथरे कामकाजी रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं और अब पुलिस महकमे में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है।

उनकी नियुक्ति से राज्य की पुलिस सेवा में नई उम्मीदें जगी हैं, और लोगों को उम्मीद है कि वह अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *