Chhattisgarh | Promotion of Durg Collector Richa Prakash Chaudhary, new posting in Central Government

रायपुर। दुर्ग कलेक्टर और 2014 बैच की IAS अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी अब केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देंगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने उन्हें डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में अपॉइंटमेंट ऑर्डर छत्तीसगढ़ सरकार को भेज दिया गया है।

तीन सप्ताह के भीतर जॉइनिंग का आदेश

DOPT की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, ऋचा प्रकाश चौधरी को आगामी तीन सप्ताह के भीतर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही उन्हें रिलीव कर सकती है।

पहले भी संभाल चुकी हैं अहम पद

ऋचा प्रकाश चौधरी दुर्ग कलेक्टर बनने से पहले जांजगीर जिले की कलेक्टर थीं। विष्णुदेव साय सरकार के दौरान उनका स्थानांतरण जांजगीर से दुर्ग किया गया था। अब केंद्र में पदस्थ होने के बाद, पंचायत चुनाव पूरे होने के बाद ही उन्हें रिलीव किया जा सकता है।

लगातार दूसरी कलेक्टर को केंद्र में मिली पोस्टिंग

गौरतलब है कि केंद्र में जाने वाली ऋचा प्रकाश चौधरी दूसरी कलेक्टर हैं। इससे पहले धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी की भी केंद्र सरकार में पोस्टिंग हो चुकी है। लगातार दो कलेक्टरों के केंद्र में जाने से राज्य प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *