Chhattisgarh | Sarpanch candidate dies during election campaign

कोरबा। कोरबा जिले के धतूरा ग्राम पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी बुधवार सिंह का अचानक निधन हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

तीसरी बार चुनावी मैदान में थे बुधवार सिंह –

बुधवार सिंह का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। वे पहले दो बार ग्राम पंचायत जोरहाडबरी (2010-2015) और धतूरा (2015-2020) के सरपंच रह चुके थे। हालांकि, 2020 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वे फिर से चुनावी मैदान में थे और गांव के विकास को लेकर कई योजनाओं का वादा कर रहे थे।

गांव में शोक की लहर, परिवार सदमे में –

बुधवार सिंह के आकस्मिक निधन से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने उन्हें एक समर्पित नेता और जनसेवक के रूप में याद किया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक भाई हैं, जो इस घटना से बेहद दुखी हैं।

गांववालों का कहना है कि उनका योगदान पंचायत विकास में अविस्मरणीय रहेगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *