Chhattisgarh | Sudden demise of popular Chhollywood artist and BJP leader Rajesh Awasthi

रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक बड़ी क्षति हुई है। मशहूर छालीवुड कलाकार और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का दिल का दौरा पड़ने से गरियाबंद में रविवार रात लगभग 11:30 बजे निधन हो गया। वे मात्र 42 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर में किया जाएगा।

फिल्म और राजनीति में अहम भूमिका –

राजेश अवस्थी अमलीपदर (गरियाबंद) के निवासी थे और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई थे। वे फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके थे और बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई थी, वे ‘टूरा चाय वाला’, ‘मया 2’, ‘परशुराम’, ‘मया दे दे मया ले ले’, ‘मयारु बाबू’, ‘किरिया’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों और एल्बम्स में अहम भूमिकाएं निभा चुके थे।

नेताओं और प्रशंसकों में शोक की लहर –

राजेश अवस्थी के निधन की खबर से बीजेपी कार्यकर्ताओं और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के कई नेताओं ने गहरा दु:ख जताया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, “आज हमने एक समर्पित कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ के गौरव को खो दिया। यह बीजेपी और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिले।”

राजेश अवस्थी की अचानक हुई इस निधन से छत्तीसगढ़ की कला और राजनीति जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *