Chhattisgarh | The girl who hit scooter riders on VIP road with her car is not Russian…

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड पर 5 फरवरी की रात एक चौंकाने वाली घटना घटी। नशे में धुत एक उज्बेकिस्तानी युवती ने एक व्यक्ति की गोद में बैठकर कार चलाई, जिससे स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद युवती ने सड़क पर गाली-गलौज और हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

रात 1:30 बजे, भारत सरकार की नेम प्लेट लगी कार VIP रोड से रायपुर की ओर जा रही थी। गाड़ी अनियंत्रित होकर स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया।

कार में कौन थे सवार?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी एक व्यक्ति चला रहा था, लेकिन उसकी गोद में बैठी युवती स्टेयरिंग संभाल रही थी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, और युवती चिल्लाने व गालियां देने लगी। पुलिस पहुंची तो वह बार-बार अपना फोन मांगते हुए बेकाबू हो गई।

कौन है उज्बेकिस्तानी युवती और कार सवार व्यक्ति?

पुलिस जांच में युवती की पहचान उज्बेकिस्तान की निवासी नोदिरा ताशकंद (29) के रूप में हुई है, जो 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर रायपुर आई थी।

कार सवार व्यक्ति की पहचान DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य के रूप में हुई है, जो महावीर नगर का रहने वाला है।

युवती और अभियोजक के रिश्ते पर सवाल

अब सवाल उठ रहा है कि युवती रायपुर में क्या करने आई थी और उसका DRI अधिकारी से क्या संबंध है? पुलिस इस कड़ी की गहराई से जांच कर रही है।

क्या होगा आगे?

पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और आज युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की संभावना है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *