मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के अंतिम चरण के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। सीएम साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं और गांवों के समुचित विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

सीएम साय ने कहा, “हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिए हैं, किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत दी है और धान के अंतर की राशि 12 हजार करोड़ रुपये जारी की है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है।” उन्होंने यह भी बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है और जल जीवन मिशन के तहत गांवों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम किसानों, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों और सभी वर्गों की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इसलिए, सभी मतदाता भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।”

गौरतलब है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 50 विकासखंडों में कल मतदान होगा और परिणाम 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *