CG Panchayat Chunav: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे और अंतिम चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अपने गृह ग्राम बगिया में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री और उनका परिवार सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा को तीसरे चरण में भी मिलेगी सफलता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा, “जैसा कि नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले दो चरणों में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिली, मुझे पूरा विश्वास है कि तीसरे चरण में भी हमें वही सफलता प्राप्त होगी। आज देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है और मोदी की गारंटी के प्रति भी विश्वास मजबूत हुआ है।”

*मुख्यमंत्री ने सोगड़ा आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नव निर्वाचित पार्षद और जनप्रतिनिधिगण यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, शान्ति भगत, कृष्ण राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी ने राज्य में भाजपा के प्रति जनसाधारण के बढ़ते विश्वास को और भी पुख्ता किया

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *