रायपुर, 7 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल और पोषण सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार तेजी से विकास योजनाओं को जमीन पर उतार रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला का प्रतीक बेल मेटल से निर्मित धातु प्रतिमा भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, विशेष सचिव श्री रजत बंसल तथा सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च अफसर सुश्री अनघा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *