कांग्रेस सरकार ने राजनीति करने के उद्देश्य से रोका स्काई वॉक का निर्माण कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव

साय सरकार ने पेंशनर्स के हित में लिया बड़ा फैसला, लाखों परिवार होंगे लाभान्वित : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, राजधानी रायपुर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए स्काई वॉक की योजना बनी थी, बहुत बड़े पैमाने पर काम हो चुका था, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राजनीति करने की उद्देश्य से स्काई वॉक के काम को रोक कर जनता को इसके लाभ से वंचित कर दिया।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई थी, और उनकी ही कमेटी ने रिपोर्ट में कहा कि स्काई वॉक को बनाया जाना चाहिए। स्काई वॉक नहीं बनने के लिए कांग्रेस पूरी तरह दोषी है। वहीं हमारी सरकार बनने के बाद स्काई वॉक के कार्य को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए टेंडर लगातार जारी किए गए। अब 37.75 करोड़ रुपए के टेंडर की मंजूरी हो गई है, अब काम तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्य की लगातार समीक्षा करेंगे, ताकि काम आगे बढ़ सकें।

श्री साव ने कहा कि, साय सरकार पेंशनर्स के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता में तीन फीसदी की वृद्धि की है। इससे डेढ़ लाख से अधिक पेंशनर्स और उनके परिजनों को लाभ होगा।
……… ……..

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *