उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौरों और निकाय अध्यक्षों को लिखा पत्र, “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

रायपुर, 15 सितम्बर।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य के सभी महापौरों और नगर निकाय अध्यक्षों को पत्र लिखकर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निकाय प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के साथ स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित करें और अभियान को एक जनआंदोलन का रूप दें।

उप मुख्यमंत्री ने पत्र में इस बात पर ज़ोर दिया है कि यह अभियान नगरीय क्षेत्रों में ज़मीनी स्तर पर साफ-सफाई, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के लक्ष्यों को प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देशित किया है कि निकाय स्थानीय सफाईकर्मियों के सम्मान और कल्याण के लिए विशेष शिविर आयोजित करें तथा अभियान के दौरान सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।


ज्ञात हो कि “स्वच्छता ही सेवा” (SHS) अभियान, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जो इस वर्ष 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान नागरिकों, समुदायों और संस्थानों को स्वच्छता की दिशा में एकजुट करता है। इस बार अभियान की थीम “स्वच्छोत्सव” रखी गई है, जिसमें पांच प्रमुख स्तंभों — CTUs का रूपांतरण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सफाईमित्र सुरक्षा, हरित उत्सव और जन-जागरूकता — पर फोकस किया जा रहा है।

इस दौरान 25 सितम्बर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत एक विशेष श्रमदान कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी अपेक्षित है।

श्री साव ने सभी निकायों से अपील की है कि वे अभियान को सफल बनाकर “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की दिशा में सार्थक योगदान दें।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *