देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद-उल-फितर, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr 2026) का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं और खुशियां बांट रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार और जरूरतमंदों के प्रति दया का भाव रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करे तथा सभी के जीवन में सुख और स्वास्थ्य लाए।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन अवसर आशा, सद्भाव और करुणा को प्रेरित करे तथा सभी के जीवन में खुशियां और सफलता लाए।

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नए अवसर लेकर आए। उन्होंने लोगों से अपने प्रियजनों के साथ एकजुटता और कृतज्ञता की भावना का जश्न मनाने की अपील की।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह पावन पर्व सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा देश में करुणा और एकता की भावना को और मजबूत करे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेश और देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

देशभर में ईद के इस पावन अवसर पर उत्साह, भाईचारे और सद्भाव का माहौल देखने को मिल रहा है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *