दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले स्पष्ट कर दिया कि वह अरविंद केजरीवाल द्वारा तैयार कराए गए “शीशमहल” में नहीं रहेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले जब रेखा गुप्ता से पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने के बाद शीशमहल में रहेंगी, तो उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं, मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।”

इसके साथ ही, रेखा गुप्ता ने बीजेपी के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त 8 मार्च तक उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि भी शामिल है। महिलाओं के खाते में 8 मार्च तक 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे।”

बीजेपी ने 27 सालों बाद दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, और उनके साथ छह कैबिनेट मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

इसके अलावा, बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर वह दिल्ली की सत्ता में काबिज होती है, तो उनका मुख्यमंत्री “शीशमहल” में नहीं रहेगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर गलत तरीके से बनाया गया है और इसे रद्द कर दिया जाना चाहिए। साथ ही, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है, तो बीजेपी का नया मुख्यमंत्री शीशमहल में नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि इसे जनता के देखने के लिए खोला जाएगा, ताकि लोग देख सकें कि शीशमहल कैसा दिखता है।

यह भी पढ़ें

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *