IND vs PAK T20 World Cup 2026: इशान का तूफान, गेंदबाजों का कहर; भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में एंट्री

कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 61 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई और 6 अंकों के साथ सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान पर भारत की यह 8वीं जीत है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

इशान किशन बने जीत के हीरो

भारतीय पारी की शुरुआत झटकों के साथ हुई। अभिषेक शर्मा डक पर आउट हुए। इसके बाद इशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 40 गेंदों में 77 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, तिलक वर्मा ने 25 रन और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। हार्दिक पंड्या भी खाता नहीं खोल सके। इशान को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ा पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान डक पर आउट हुए। इसके बाद बुमराह और हार्दिक ने लगातार झटके देकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।

बाबर आजम 5 रन, सलमान आगा 4 रन और सैम अयूब 6 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान ने 44 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें अक्षर पटेल ने स्टंप आउट कराया।

भारत की ओर से बुमराह, हार्दिक, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। तिलक वर्मा और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

अमित शाह का तंज

भारत की जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा, “भले ही स्थान, प्रारूप और तारीख बदल जाए, लेकिन नतीजा एक जैसा ही रहेगा।” शाह का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिकॉर्ड और अंक तालिका

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। रनों के अंतर से भी यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है।

ग्रुप ए में भारत 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। यूएसए 4 अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान 4 अंकों के बावजूद नेट रन रेट के कारण तीसरे स्थान पर है।

भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

भारत ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा और सुपर-8 में दमदार एंट्री की।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *