प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी ने महाकुंभ पर अपने विचार रखे हैं। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल आजतक के एक कार्यक्रम उन्होंने कहा कि महाकुंभ में डुबकी लगाने से सभी पाप नहीं धुल जाते, बल्कि सिर्फ वही पाप धुलते हैं जो अनजाने में या गलती से किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोच-समझकर किए गए पापों को गंगा मैया भी नहीं धो सकतीं और उन कर्मों की सजा जरूर मिलेगी।

जया किशोरी ने कहा, “कुंभ में कौन डुबकी लगा रहा है, कौन नहीं, यह बात मुझे नहीं पता। डुबकी लगाने से केवल वही पाप धुलते हैं जो अनजाने में किए गए हैं। सोच-समझकर किए गए पाप नहीं धुलते।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जो लोग जानबूझकर दूसरों को तकलीफ पहुंचाते हैं, उनके पाप गंगा के जल से भी नहीं धुल सकते। “उनका कर्म और सजा तो उन्हें भुगतनी ही पड़ेगी।”

महाकुंभ में नवयुवकों की सक्रियता पर पूछे गए सवाल पर जया किशोरी ने कहा, “हमारा देश बदल रहा है और भक्ति की ओर बढ़ रहा है। लोग अब खुले दिल और मानसिकता के साथ भक्ति और आध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं, जो एक अच्छी बात है।”

महाकुंभ में हुए हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जया किशोरी ने कहा, “जिन लोगों के साथ हादसा हुआ, उनके लिए कोई दवाई काम नहीं कर सकती। हम उनके दर्द को कम नहीं कर सकते, लेकिन हम उनका साथ जरूर निभा सकते हैं। हम उन लोगों से माफी भी मांग सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में पहुंचे, यह एक अच्छी बात है, लेकिन हमें मर्यादा और नियमों का पालन करना चाहिए।”

जब जया किशोरी से पूछा गया कि क्या नास्तिक व्यक्ति आध्यात्मिक हो सकता है, तो उन्होंने स्पष्ट किया, “अगर आप आध्यात्मिक हैं तो आपको किसी शक्ति को मानना पड़ेगा, और उस शक्ति का अर्थ कर्म से है। अगर आप सिर्फ खुद को सर्वोपरि मानेंगे तो आप आध्यात्मिक नहीं हो सकते।”

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *