नीरज उपाध्याय/केशकाल:- इस बार केशकाल नगर पंचायत का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरे दमखम के साथ अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस व भाजपा के बाद अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बिहारीलाल शोरी जोरों शोरों से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद यासीन मेमन ने भी वार्ड क्रमांक 10 से निर्दलीय ही पार्षद पद की दावेदारी की है।

गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र का नाम ‘यासीन की गारंटी’ रखा गया है। जिसमें जनता से कई अहम वादे किए गए हैं। पार्षद प्रत्याशी यासीन मेमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर सम्पूर्ण जानकारी साझा की है।

पढ़िए क्या हैं यासीन की गारंटीयां-

• नगर पंचायत में पंजीकृत प्रत्येक विधवा को हर माह ₹ 200 पेंशन सहायता राशि।

• नगर पंचायत में पंजीकृत प्रत्येक विकलांग को हर माह ₹200 पेंशन सहायता राशि।

• प्रत्येक बहनों की शादी में हमारे ओर से ₹10,000 की सहायता राशि।

• कचरा संकलन शुक्ल मुफ्त किया जायेगा।

• नगर के समस्त नागरिको का नगर पंचायत आने पर सम्पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।

• नगर पंचायत के सभी प्रमुख तालाबों का सौंदर्याकरण किया जाएगा

• गर्भवती महिला को पुत्री की प्राप्ति पर हमारे ओर से ₹3000 सहायता राशि।

• नगर पंचायत की प्रत्येक परिषद बैठक का विवरण सार्वजनिक किया जायेगा।

• शादी एवं गमी के कार्यक्रम में मुफ्त पानी टैंकर।

• आवास योजना एवं राशन कार्ड की प्रक्रिया को आसान की जाएगी एवं भ्रष्टाचार मुक्त किया जाऐगा।

• पुरानी रोड, नाली पानी एवं गली लाइट की व्यवस्था को सुखद किया जायेगा।

• सभी प्रमुख समाज को अध्यक्ष एवं पार्षद निधि द्वारा समाजो को ₹3 लाख की सहायता राशि सामुदायिक भवन हेतु

• युवा खेल प्रेमियों के लिए इंडोर स्टेडियम की स्थापना की जायेगी।

• शहर के सभी मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे..



 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *