नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार जिले की पुलिस इन दिनों सायबर अपराधों व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर नियंत्रण लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से हिन्दू देवी देवताओं, साधु संतों और हिन्दू त्योहारों पर अनर्गल व आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा है। शनिवार रात कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के द्वारा गठित की गई विशेष टीम ने रायपुर के मौदहापारा निवासी युवक इमरान खान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निवासरत उक्त युवक इमरान खान पिछले कुछ महीनों से सोसल मीडिया प्लेटफार्म – फेसबुक में लगातार हिन्दू धर्म के खिलाफ पोस्ट व टिप्पणियां कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम कर रहा था। लेकिन रायपुर पुलिस की नजर इस पर नहीं पहुंची। परिणामस्वरूप इस युवक पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

अब कोंडागांव पुलिस ने मामले की शिकायत मिलते ही इस पर संज्ञान लिया। तकनीकी मदद से आरोपी युवक का लोकेशन रायपुर में होना पाया गया। ऐसे में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर रायपुर के लिए रवाना किया। पुलिस की विशेष टीम ने रायपुर के मौदहापारा से कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोंडागांव लाया है।

सूत्रों की मानें तो उक्त युवक के फ़ोन से दो फेसबुक ID मिली है, जिनके माध्यम से वह हिन्दू धर्म के खिलाफ पोस्ट करता था। खास तौर पर कुंभ मेले को लेकर उसने कई विवादित टिप्पणी व पोस्ट शेयर किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, उसमें और भी तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ के बाद सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

समाचार लिखे जाने तक इस खबर पर आधिकारिक रूप से पुष्टि होनी बाकी है। सम्पूर्ण जानकारी विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुई है। 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *