सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर सीमाक्षेत्र में एक बार फिर बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। खूंखार नक्सली हिड़मा समेत कई बड़े माओवादी लीडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन पिछले 48 घंटे से जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चला रही हैं।

गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हुआ, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। इसके बावजूद ऑपरेशन नहीं थमा है, लगातार भारी बारिश के बावजूद जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं।

जिला मुख्यालय स्थित वॉर रूम में कमान संभाले हुए हैं एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और डीएसपी मनीष रात्रे। ये अधिकारी रातभर जवानों की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए रणनीतिक सहयोग दे रहे हैं।


बसव राजू के मारे जाने से माओवादियों को बड़ा झटका

अबूझमाड़ के जंगलों में एनकाउंटर में मारे गए बसव राजू के बाद माओवादियों के सामने अब “मौत या समर्पण” ही एकमात्र विकल्प बचा है। 70 वर्षीय बसव राजू भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का महासचिव और केंद्रीय सैन्य प्रमुख था। उसने माओवादी आंदोलन की वैचारिक नींव रखी थी।

पूर्व DGP आरके विज के अनुसार, बसव राजू की मौत ने माओवादी संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। अबूझमाड़ से लेकर कर्रेगुट्टा तक के माओवादी गढ़ों पर सुरक्षा बलों का दबदबा बढ़ गया है।


आंकड़े बताते हैं – हार की तरफ बढ़ रहा है माओवादी आंदोलन

  • 441 माओवादी मारे गए पिछले डेढ़ साल में
  • 1200+ माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके
  • 1200 से ज्यादा गिरफ्तारियां
  • माओवाद की पहली पीढ़ी खत्म होने की कगार पर, नई पीढ़ी कमजोर और बिखरी हुई

नए संभावित चेहरे: देवूजी और भूपति

भारत की खुफिया एजेंसियों के अनुसार अब थिप्परी तिरुपति उर्फ देवूजी और मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू/भूपति को संगठन में बड़ी भूमिका मिल सकती है।

  • देवूजी: माओवादी केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) का प्रमुख
  • भूपति: पार्टी का वैचारिक और क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल रीजनल ब्यूरो (CRB) का नेतृत्व

गृहमंत्री अमित शाह के 2026 तक माओवाद के खात्मे के संकल्प को देखते हुए, अब यह अभियान निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
बसव राजू की मौत के साथ माओवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोक दी गई है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *