मिस यूनिवर्स 2025 : मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स

थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में मैक्सिको की फातिमा बॉश ने इस वर्ष का खिताब अपने नाम किया। विजेता घोषित होते ही फातिमा भावुक हो उठीं और खुशी के आंसू छलक पड़े। रेड गाउन में उन्होंने स्टेज पर अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान खींचा।

प्रतियोगिता में थाईलैंड की प्रवीणर सिंह फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि वेनेजुएला की स्टीफिन अबासली सेकंड रनरअप बनीं। फिलिपींस की अतीशा मनालो तीसरे स्थान पर और कोत दिव्वार की मॉडल चौथे स्थान पर रहीं।

भारत की ओर से राजस्थान की मॉडल मनिका विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मनिका टॉप 30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। इस वर्ष पेजेंट के निर्णायक मंडल में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी शामिल थीं।

फिनाले से पहले फातिमा विवाद में भी रहीं। 4 नवंबर को मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने प्रमोशनल कंटेंट साझा न करने पर उन्हें कथित रूप से अपमानित किया था। विरोध में फातिमा कुछ समय के लिए मंच से बाहर चली गईं, हालांकि बाद में वापस आकर उन्होंने निदेशक के व्यवहार को अनुचित बताया। प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों ने भी उनका समर्थन किया।

19 मई 2000 को तेपा, मैक्सिको में जन्मी फातिमा बॉश 25 वर्ष की हैं। प्रतियोगिता के दौरान उनसे महिलाओं की चुनौतियों पर एक सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में वे अपनी आवाज और ताकत दूसरों की सेवा में लगाना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं बदलाव की मांग करने, नेतृत्व में भाग लेने और उन बातचीतों को नया रूप देने के लिए तैयार हैं, जिनसे कभी उन्हें दूर रखा जाता था।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *