रायपुर।
छत्तीसगढ़ भाजपा में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नई संगठनात्मक टीम की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस बार पार्टी ने पुराने और नए चेहरों का संतुलन साधने की कोशिश की है।
नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, मीडिया और सोशल मीडिया सहित विभिन्न मोर्चों में भी नियुक्तियां की गई हैं।
भाजपा ने संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ 12 प्रवक्ताओं की टीम भी बनाई गई है।
युवा मोर्चा की कमान राहुल योगीराज को दी गई है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी विभा अवस्थी को मिली है। ओबीसी मोर्चा की कमान अशोक साहू को सौंपी गई है।
मीडिया विभाग में पूर्व में वरिष्ठ पत्रकार रह चुके हेमंत पाणिग्रही को संयोजक नियुक्त किया गया है। पाणिग्रही लंबे समय तक विभिन्न चैनलों और अखबारों से जुड़े रहे हैं। पिछले कई सालों से भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से संगठन को फायदा मिलेगा।
आईटी विभाग में सुनील पिल्लई और सोशल मीडिया में मितुल कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने इस टीम के जरिए आने वाले चुनावों की रणनीति को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। खासकर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर ध्यान दिया गया है।