यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ताजे बयान में कहा है कि यह नया भारत है, जो किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई छेड़ता है, तो उसको छोड़ता नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि यही काम तो हनुमान जी ने भी किया था। जब हनुमान जी लंका में रावण के समक्ष पेश किए गए तो रावण ने उनसे यही पूछा था कि तुमने मेरे बेटे (अक्षय कुमार) को क्यों मारा? तब हनुमान जी ने जवाब दिया था कि मैंने नहीं मारा। मैंने तो केवल जवाब दिया और वो मर गया।
सीएम योगी ने कहा कि यही काम भारतीय सेनाओं ने किया। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया बल्कि आतंकवाद की कायराना करतूतों का जवाब दिया। आतंकवादियों ने 24 निर्दोष भारतियों को मारा, तो भारत की सेनाओं ने 124 आतंकवादियों का खात्मा कर दिया। सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे।