:-रायपुर पश्चिम विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत जन चौपालों के जरिए नागरिकों से करेंगे सीधा संवा

दछत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब जनप्रतिनिधि जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत 10 जुलाई से जन चौपाल की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनेंगे।राजेश मूणत ने इस संबंध में रायपुर नगर निगम के जोन 1, 5, 7 और 8 के आयुक्तों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि जन चौपालों के दौरान लोक निर्माण विभाग, जल प्रदाय, विद्युत, सफाई, राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड, राजस्व विभाग और नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहें, ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा सके।जन चौपाल कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है

10 जुलाई, शाम 4 बजे – वीर सावरकर वार्ड, हीरापुर, पार्षद कार्यालय के सामने सामुदायिक भवन

11 जुलाई, शाम 4 बजे – माधवराव सप्रे वार्ड, रायपुरा, पार्षद कार्यालय

12 जुलाई, दोपहर 12 बजे – वीर शिवाजी वार्ड, शीतला मंदिर प्रांगण

12 जुलाई, शाम 4 बजे – ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, डंगनिया स्कूल प्रांगण

13 जुलाई, दोपहर 12 बजे – संत रविदास वार्ड, सरोना, पार्षद कार्यालय

14 जुलाई, शाम 4 बजे – ठक्कर बापा वार्ड, गांधी नगर, मुर्रा भट्ठी

राजेश मूणत ने बताया कि जन चौपाल का उद्देश्य “जनता के द्वार, समाधान एक बार” की भावना के अनुरूप है। इससे आम लोगों की दिक्कतों को समझने और समाधान करने में आसानी होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जन संवाद में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी बात खुलकर रखें।राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद जनता को प्रशासन से जोड़ने की यह एक अहम पहल मानी जा रही है। मूणत के इस जन संवाद कार्यक्रम को क्षेत्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।–

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed