रायपुर 01 सितंबर 2025 / कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एडीएम एवं एएसपी ने समाज के नागरिकों से यह अपील की है कि वह त्योहार मनाएं पर शांति को भी बरकरार रखें। प्रशासन के मुताबिक गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी।

सुरक्षा के लिए शांति समिति की बैठक में एडीएम श्री उमाशंकर बंदे और एएसपी श्री लखन पटले ने समाज प्रमुखों की बैठक ली। इस अवसर पर एएसपी ट्रैफिक डॉ प्रशांत शुक्ला सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में ने एएसपी शांति समिति के सदस्यों को गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कई आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए। साथ ही दोनों पर्व शांतिपूर्ण वातावरण व भाईचारा के साथ मनाने को लेकर अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखेगी।

एएसपी श्री लखन पटले ने कहा की सभी समाज के लोग समय का विशेष ध्यान रखेंगे, डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा साथ ही इस बार जुलुस में फटाके का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा एवं यातायात व्यवस्था को को ध्यान में रखते हुए जुलुस निकाले |

सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस विभाग की होगी हुड़दंगियों पर पैनी नजर,होगी सख्त कार्रवाई

एएसपी सिटी श्री लखन पटले ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और त्योहारों के शांतिपूर्ण के लिए बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिसके तहत थाने में और थाना क्षेत्रों में शांति समिति व स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक लेकर उनसे बेहतर सहयोग एवं समन्वय प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए गए। शांति समिति की बैठक केवल थानों में नहीं बल्कि थाना प्रभारी क्षेत्र के मोहल्लों कालोनियों व व्यस्ततम इलाकों में भी जाकर बैठके ले रहे हैं।

सभी चौक-चौराहे में तैनात रहेंगे जवान

गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद को लेकर पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके साथ ही सभी चौक-चौराहों में अतिरिक्त बल की तैनाती भी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में सभी जगह पर बल तैनात रहेगा। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीं कैमरों से भी लोगों पर नजर रखी जाएगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *