Raipur Municipal Corporation Election | Congress mayor candidate Deepti Dubey casts her vote

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला, जबकि भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाठा स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।

सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, जिसमें मेयर पद के लिए 16 उम्मीदवार और 70 वार्डों के पार्षद पद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रहा है।

मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन भी सक्रिय है। सोमवार को कलेक्टर गौरव सिंह ने मतदान दल के कर्मचारियों को नींबू-पानी और गुलाब का फूल देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। रायपुर जिले में 136 सेक्टर ऑफिसर और नगर निगम क्षेत्र में 104 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं।

रायपुर में कुल मतदाता-

– कुल मतदाता: 10,36,118
– पुरुष मतदाता: 5,18,954
– महिला मतदाता: 5,16,908
– तृतीय लिंग मतदाता: 256

शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा, जिसके बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी और रायपुर नगर निगम का नया नेतृत्व तय होगा।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *