Raipur News | Panic in Kalyan Jewelers of Raipur! Shutter locked, customers stuck for hours, misbehavior with media persons

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शोरूम का शटर अचानक लॉक हो गया। इस घटना में महिला और बच्चों समेत कई लोग अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मीडिया मौके पर पहुंची, लेकिन कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों के साथ कर्मचारियों ने बदसलूकी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।

पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाले लोग –

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से शटर काटकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मीडियाकर्मियों से मारपीट, दो कर्मचारी हिरासत में –

मीडिया रिपोर्टिंग के दौरान कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला से धक्का-मुक्की की और कवरेज करने से रोका। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

शटर लॉक कैसे हुआ? पुलिस कर रही जांच –

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

– शटर अचानक कैसे लॉक हुआ?
– जब शोरूम के अंदर ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, तो शटर किसने गिराया?

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के बाद शोरूम प्रबंधन और कर्मचारियों के रवैये को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *