इंदौर/गाजीपुर/शिलॉन्ग, 9 जून 2025।इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई।

राजा और सोनम कुछ दिन पहले ही शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय गए थे। लेकिन वहां राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआत में यह हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी।मेघालय पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि सोनम ने तीन अन्य लोगों की मदद से इस हत्या को अंजाम दिलवाया। इन चारों को अब गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से दो को इंदौर से और एक अन्य को पुलिस ने देर रात दबिश देकर पकड़ापुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनम ने गाजीपुर में एक ढाबे से खुद फोन करके सरेंडर किया। उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि सोनम वाराणसी-गाजीपुर मेन रोड पर काशी ढाबा के पास मिली थी, जहां वह रोती हुई हालत में थी।

सोनम के पिता ने बेटी को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह झूठे बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर उसकी मंशा हत्या की होती, तो वह मेघालय घूमने क्यों जाती। वहीं राजा के भाई ने कहा कि पूरे मामले में सोनम का पक्ष भी सामने आना चाहिए।

सोनम की मां ने कहा कि उन्हें बेटी के मिलने की खुशी है, लेकिन राजा की मौत का दुख अभी भी गहरा है।मेघालय के मुख्यमंत्री ने इस मामले की त्वरित जांच और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सराहना की है।पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल की जाएगी।यह हनीमून यात्रा एक दर्दनाक अंत में बदल गई, जहां विश्वास, प्यार और जीवनसाथी के रिश्ते के पीछे एक खतरनाक साजिश छुपी थी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *