बेंगलुरु में RCB की जीत का जश्न बना फैंस के लिए दुखद पल , जानिए कैसे गई 11 लोगों की जान?

बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, 4 जून को RCB की विजय के बाद जश्न मनाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ स्टेडियम के बाहर आ जाने के बाद अचानक मची भगदड़ में 11 लोगों ने जान गंवा दी थी ।

घटना की टाइमलाइन:

  • दोपहर 2 बजे: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों लोग पहले से ही जमा हो गये थे।
  • दोपहर 3 बजे: आरसीबी के प्लेयर्स के आने से पूर्व ही भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई, जिससे सड़क जाम हो गई। हालांकि, मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
  • दोपहर 3.30 से 5 बजे: स्टेडियम के सभी 13 गेटों पर अंदर प्रवेश करने के लिए भारी भीड़ जमा थी। शुरुआत में कार्यक्रम के लिए पास जारी किए गए थे। बाद में फैंस के लिए नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग संकीर्ण गेटों से भीतर घुसने की कोशिश करने लगे।
  • शाम 5 बजे: भगदड़ मचने की घटना साफ़ हो चुकी थी। शुरुआत में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई, लेकिन शीघ्र ही यह संख्या 11 हो गई।

कर्नाटक सरकार ने अपने बयान में क्या कहा ?
बेंगलुरु पुलिस और महानिरीक्षक द्वारा कर्नाटक सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक , हजारों क्रिकेट प्रशंसकों की अप्रत्याशित भीड़ के कारण भगदड़ मची। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि स्टेडियम की क्षमता 35 हजार लोगों की है, जबकि 2 से 3 लाख लोग आ गए। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों के लिए फ्इरी लाज की घोषणा की है।

उपमुख्यमंत्री का बयान भी पढ़िए
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दुखद घटना से हम बेहद दुखी हैं। उन्होंने मारे गए 11 लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा, “इस घटना के लिए मुझे खेद है और आपका दर्द हमारा दर्द है। हम इस दुख की घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़े हैं।”

यह घटना RCB की जीत के जश्न को एक बुरा सपना बन चुका है इसने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *